ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की मौत, गवाह युवक की भी हो चुकी है मौत।

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की मंगलवार को मौत हो गई। आज दिल्ली के एक अस्पताल में युवती की इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। इससे पहले उसी अस्पताल में युवती के एक साथी की मृत्यु दो दिन पहले हो गई थी। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर दीपक यादव ने लड़की के मौत की पुष्टि की है।

बता दें कि 16 अगस्त को दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय के बाहर एक लड़की और एक लड़के ने खुद को आग लगा लिया था। अदालत के बाहर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों नेब मौके पर दोनों को आग से बचा लिया था। आनन फानन में दोनों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था।


गवाह युवक की भी हो चुकी है मौत%3A-
डॉक्टरों के मुताबिक युवती का शरीर लगभग 85 फीसदी जल गया था जबकि युवक का शरीर लगभग 65 फीसदी जल गया था। बीते शनिवार को साथी लड़के की मृत्यु हो गई थी। अब आज युवती की भी मौत हो गई।

गौरतलब है कि दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगाने से पहले फेसबुक लाइव भी किया था। फेसबुक लाइव में युवती और उसके साथी ने वाराणसी के कई आला अधिकारियों पर दबाव बनाने और फंसाने का आरोप लगाया था। यह फेसबुक लाइव करीब दस मिनट लम्बी थी। जिसके अंत में युवती और युवक ने खुद को आग लगा लिया था।

Posted On:Tuesday, August 24, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.